सहसवान बदायूं जनपद की तहसील सहसवान के ग्राम खंदक में सरकार द्वारा कस्तूरबा आवासीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है जो मानक के विपरीत निर्माण हो रहा है
ग्राम के ही ग्रामीणों ने काम कर रहे राजमिस्त्रियों से पूछा कि लेंटर में कितने सूत की सरिया डाली जा रही है बताया कि ढाई सूत की एवं बीम में ढाई सूत की सरिया डाली जा रही है जो मानक के विपरीत है सवाल उठता है कम से कम चार सूत की सरिया डालनी चाहिए
लेकिन मनमानी ढंग से ठेकेदार द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए लेंटर डाला जा रहा है ग्रामीणों ने कहा कि इसमें हमारे बच्चे पढ़ने जाएंगे जबलेंटर ही कमजोर होगा तो बच्चों की चिंता हमें सताती रहेगी
बरहाल बदायूं जनपद की जिलाधिकारी से जनता ने मांग की है कि निर्माण कार्य मैं जो लापरवाही की जा रही है उसकी जांच पड़ताल कर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाना आवश्यक है बरहाल आज लेंटर डालने के लिए मशीन पहुंच चुकी हैं।