सावधान–गुलाल में भी केमिकल, कहीं उड़ा न दे चेहरे का रंग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सावधान–गुलाल में भी केमिकल, कहीं उड़ा न दे चेहरे का रंग

Saturday, March 1, 2025 | March 01, 2025 Last Updated 2025-03-01T10:26:48Z
    Share
सावधान–गुलाल में भी केमिकल, कहीं उड़ा न दे चेहरे का रंग

 बदायूं 1 मार्च।

खाद्य पदार्थों को जहरीला बनाने के बाद मिलावटखोरों ने रंग-गुलाल को भी नहीं छोड़ा है। बाजार में ऐसे गुलाल आए हैं जिसे लगाने पर शरीर में एलर्जी हो सकती है। मिट्टी और चावल के आटे में केमिकल और रंग डालकर इसे तैयार किया गया है। चिंता की बात यह है कि ये मिलावटी चमकदार गुलाल ज्यादातर दुकानों तक पहुंच भी गए हैं।

व्यापारियों की मानें तो बदांयू में होली के समय रंग-गुलाल का करीब 8 करोड़ का कारोबार होता है। इसकी सारी सप्लाई हाथरस से होती है। सूत्रों ने बताया कि बाजार में आमतौर पर तीन तरह के गुलाल आते हैं। पहले वो जिसमें मिट्टी रहती है। इसे केमिकल और रंग डालकर तैयार किया जाता है।

थोक में इसका रेट 12 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम है। दूसरे प्रकार के अबीर में चावल का आटा मिलाया जाता है। इसकी कीमत 40 से 45 रुपये है। चेहरे पर लगाने पर ये थोड़ा मुलायम रहता है। लेकिन इसमें उस चावल का इस्तेमाल किया जाता है जिसे खराब होने पर दुकान से हटा दिया जाता है।

इस चावल को पीसकर आटा बनाया जाता है। इसके बाद मिक्सर में रंग, क
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close