रमजान उल मुबारक के पाक महीने की फजीलत व बरकतों के बारे में बताया
सहसवान:- आपको बता दें आज सहसवान के शहवाजपुर जामा मस्जिद के इमाम साहब ने बताया रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है और रमजान का पहले रोजे की मुबारकबाद देते हुए।
जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खलीक उल रहमान कादरी ने बताया यह महीना बहुत किस्मत वालों को नसीब होता है। इसमें ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करनी चाहिए।
अल्लाह ने रमजान के पाक और मुबारक महीने को मोमिनों के गुनाहों की बख़्शिश का जरिए बनाया है। इमाम साहब ने बताया इसमें कुरान की तिलावत करना चाहिए।
तमाम लोग जो परेशान हाल हैं उनके परेशानियों को दूर करने के लिए दुआ मांगना चाहिए। इस माह में इबादतों का सवाब कई दर्जा बढ़ा दिया जाता है।
रोजा रखने वालों पर अल्लाह की रहमत बरसती हैं। लोगो को चाहिए कि वह पूरे महीने रोजे रख कर अल्लाह की खूब इबादत करें इमाम साहब ने बताया रमजान का एहतराम करना चाहिए।