बरेली में रेलवे स्टेशन के पास किशोरी से दुष्कर्म घायल अवस्था में RPF के पास पहुंची किशोरी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली में रेलवे स्टेशन के पास किशोरी से दुष्कर्म घायल अवस्था में RPF के पास पहुंची किशोरी।

Friday, March 28, 2025 | March 28, 2025 Last Updated 2025-03-29T06:53:00Z
    Share
बरेली में रेलवे स्टेशन के पास किशोरी से दुष्कर्म घायल अवस्था में RPF के पास पहुंची किशोरी।
बरेली। भूलवश गलत ट्रेन में बैठी किशोरी से गुरुवार रात दरिंदगी की गई। वह बरेली सिटी और बरेली जंक्शन के बीच आउटर पर बोगी से कूदकर वापस जा रही थी। इसी बीच आरोपित उसे झाड़ियों में खींच ले गया। दुष्कर्म कर आरोपित फरार हो गया, तब बदहवास एवं घायल किशोरी रेल पटरी किनारे पैदल चलते हुए आरपीएफ के पास पहुंची।
देर रात उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

 उसके शरीर पर कई जगह चोट थी, रक्तस्राव भी हो रहा था। जिला अस्पताल पहुंचे जीआरपी एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरोपित की तलाश में चार टीमें गठित कर दी गईं हैं।

एटा में रहने वाले परिवार के छह सदस्य उत्तराखंड के टनकपुर गए थे। वहां मेला में शामिल होने के बाद गुरुवार शाम को सभी लोग बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीआरपी के अनुसार, उन सभी को सिटी स्टेशन से कासगंज जाने वाली दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। रात को वे सभी भूलवश दूसरी ट्रेन में चढ़ गए।
भीड़ और जल्दबाजी के बीच 16 वर्षीय किशोरी एसी कोच में, जबकि उसके स्वजन जनरल कोच में चढ़ गए थे। 

कुछ ही मिनट बाद उन्हें गलत ट्रेन में चढ़ने का एहसास हुआ। इस बीच ट्रेन आउटर पर रुकी तो किशोरी वहीं कूद गई, ताकि सिटी स्टेशन लौट सके। उसे उम्मीद थी कि स्वजन भी गलत ट्रेन से उतरकर स्टेशन पहुंच गए होंगे। वह पैदल आउटर से स्टेशन की ओर जा रही थी, उसी दौरान एक युवक ने उसे झाड़ियों में खींच लिया, दुष्कर्म किया। विरोध पर उससे मारपीट की।

किशोरी ने आरंभिक बयान में घटनाक्रम बयां किया। उसके शरीर पर कई जगह चोट थी। आरंभिक जांच में माना जा रहा कि आउटर पर ट्रेन धीमी होते ही वह हड़बड़ी में बोगी से कूद गई, इस कारण चोट आई होगी।

 आरोपित ने उससे मारपीट भी की। जीआरपी एसपी का कहना है कि किशोरी ने एक आरोपित बताया है। घटना सुनसान क्षेत्र में हुई है। उसके आसपास संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close