बिसौली में बाईपास मार्ग की माँग हुई तेज़, जाम से त्रस्त जनता को विधायक आशुतोष मौर्य के संकल्प से राहत की उम्मीद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली में बाईपास मार्ग की माँग हुई तेज़, जाम से त्रस्त जनता को विधायक आशुतोष मौर्य के संकल्प से राहत की उम्मीद

Monday, June 2, 2025 | June 02, 2025 Last Updated 2025-06-02T16:26:26Z
    Share
बिसौली में बाईपास मार्ग की माँग हुई तेज़, जाम से त्रस्त जनता को विधायक आशुतोष मौर्य के संकल्प से राहत की उम्मीद
बिसौली, बदायूँ (उत्तर प्रदेश) – तहसील बिसौली, जिला बदायूँ स्थित मुख्य मार्ग SH-43 जो मुरादाबाद से फर्रुखाबाद को जोड़ता है, इन दिनों अत्यधिक ट्रैफिक और लगातार जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। यह मार्गnशाहबाद- रामपुर-कछला और आंवला-बरेली जैसे अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़ा हुआ है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही दिनभर बनी रहती है। 

नगर की आबादी में तेज़ी से हो रही वृद्धि और बढ़ते वाहनों की संख्या ने स्थानीय जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय और अस्पतालों के आस-पास स्थिति अत्यंत भयावह हो जाती है। व्यापारी, आमजन और मरीज सभी इस जाम की समस्या से त्रस्त हैं।

 इन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया ने इस मुद्दे को प्राथमिकता पर लिया है। विधायक आशुतोष मौर्य स्वयं लगातार शासन और संबंधित विभागों के संपर्क में हैं। उन्होंने नगरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लिया और बिसौली बाईपास मार्ग के निर्माण हेतु ठोस प्रस्ताव तैयार करवाकर शासन को भेजने की तैयारी में है।

विधायक श्री मौर्य जी का कहना है कि बिसौली नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए बाईपास मार्ग अति आवश्यक है। यह न केवल जाम की समस्या को दूर करेगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाएगा। हम इसके लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं और संकल्पबद्ध है 

और शीघ्र ही जनता को इसका लाभ मिलेगा।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने विधायक जी की इस पहल का स्वागत किया है और आशा जताई है कि उनके प्रयास जल्द ही रंग लाएँगे। बाईपास मार्ग बिसौली के लिए एक बड़ी सौगात बन सकता है जो भविष्य में कस्बे के सुनियोजित विकास की नींव रखेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close