भाकियू चढूनी ने किए पदाधिकारी नियुक्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू चढूनी ने किए पदाधिकारी नियुक्त

Saturday, August 23, 2025 | August 23, 2025 Last Updated 2025-08-23T13:42:54Z
    Share
भाकियू चढूनी ने किए पदाधिकारी नियुक्त
बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने संगठन का विस्तार करते हुए किसानों को पदभार सौंपा। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने संगठन का विस्तार करते हुए बिसौली तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन किसानों को सदस्यता ग्रहण कराई है।

 राजेन्द्र कुमार पाठक को जिला प्रचार मंत्री, श्रीमती अनीता शर्मा को बिसौली तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा, अनुज कुमार को ग्राम अध्यक्ष हतना, विजेंद्र शर्मा को ग्राम अध्यक्ष बाकरपुर, सुनील कुमार को ग्राम अध्यक्ष जगत शिवपुरी, शिवचरण सिंह को ग्राम सचिव जगत शिवपुरी नियुक्त किया है।


बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय व ज़िला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर नूरुद्दीन, शरीफ़ अब्बासी, रामकिशोर पाठक, ब्रजकिशोर, सत्यपाल, कल्लू, मनोज उपाध्याय, जिला प्रमुख महासचिव ,आसिम उमर,वीसू दास,आदि किसान उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close