सम्भल: बहजोई पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
बहजोई शनिवार की रात्रि में जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा पुलिस लाइन बहजोई स्थित मंडी समिति मन्दिर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलित करते हुये
पूजा अर्चना कर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी । तत्पश्चात प्रसाद आदि का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक भाटी, पुलिस उपाधीक्षक डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा पुलिस कर्मचारीगण के साथ बडी़ संख्या में आम नागरिक आदि उपस्थित रहे ।