नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
फतेहगंज पूर्वी में आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नगर के युवाओं के द्वारा गत वर्षो की भांति तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन मुख्य रूप से नगर के युवा एवं भारतीय जनता पार्टी में जिला कार्यकारी सदस्य संजीत मिश्रा उर्फ बिट्टू के द्वारा किया गया । इस तिरंगा रैली के आयोजन में देहात से लेकर नगर तक के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
तिरंगा रैली प्रारंभ होने से पहले क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि , भारतीय जनता पार्टी नेता जवाहरलाल, देवदत्त शर्मा, विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह, तिलहर के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय पाठक का जिला कार्यकारी सदस्य संजीत मिश्रा के द्वारा फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर ग्राम बिलपुर प्रधान रवि प्रकाश मिश्रा, एवं करणी सेना के समस्त पदाधिकारी गण, समाजसेवी पवन राज मिश्रा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष महेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राठौड़ , उपेंद्र कुमार, ऋषभ मिश्रा, एवं कस्बे के सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के सभी युवाओं ने इस यात्रा में बहुत ही जोश के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति के गानों के साथ नव युवाओं ने डांस भी किया और देशभक्ति के नारे भी लगाए। इस दौरान नगर के लोगों ने जगह-जगह यात्रा निकाल रहे देशभक्तों पर फूल माला पहनाकर व फूल बरसाकर एवं सुगंधित इत्र की बरसात कर स्वागत किया। इस तिरंगा यात्रा ने नगर के लोगों को आजादी के जश्न में डूबो दिया। तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड बैंक ऑफ़ बडौदा के सामने से शुरू होकर मेंन मार्केट होते हुए लखनपुर चौराहा से मोहल्ला साहूकारा, बाजार जनूवी से निकलते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंचकर थाना फतेहगंज पूर्वी के सामने होते हुए बैंक का बड़ौदा पर आकर ही समापन हुआ।
भव्य तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाना फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी संतोष कुमार फोर्स के साथ, कस्बा इंचार्ज लक्ष्मी नारायण सिंह, कांस्टेबल संदीप सिंह तोमर, आकाश ठाकुर,तिरंगा यात्रा के साथ मौजूद रहे।