पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा,वजीरगंज में भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा,वजीरगंज में भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया।

Wednesday, September 17, 2025 | September 17, 2025 Last Updated 2025-09-17T12:47:46Z
    Share
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा,वजीरगंज में भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल वजीरगंज द्वारा 'सेवा पखवाड़े' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जन-सामाजिक कार्य आयोजित किए गए। जिनमें स्वच्छता अभियान और
 स्वास्थ्य प्रमुख थे।मंडल अध्यक्ष राघव चौहान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव चौहान ने बताया कि भाजपा 2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष राघव चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश में सुशासन का राज है और विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने मोदी जी को विश्व का सर्वमान्य नेता और कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बताया। इस कार्यक्रम में राजीव उर्फ जैकी चाचा,

जयपाल दिवाकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, पुष्पेंद्र सैनी, गौरव वार्ष्णेय,अनिल,विद्या राम, आदित्य बिट्टू,,सनोज, सुरेश,सोमेंद्र, तालेवर,अनुज ठाकुर, धर्मपाल, प्रेमपाल, संजीव, चंद्रेश, कृपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close