बूथ पर बनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बूथ पर बनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

Friday, September 26, 2025 | September 26, 2025 Last Updated 2025-09-26T12:10:32Z
    Share
बूथ पर बनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
मिलक/ नगर के वार्ड नंबर 353 बूथ अध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना उर्फ (सन्नू भाई) के निवास स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास से बनाई गई जिसका शुभारंभ नगर पालिका मिलक अध्यक्ष 

 दीक्षा गंगवार के द्वारा किया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर पुष्प अर्पित कर जयंती हर्षोल्लास से बनाई गई अध्यक्ष दीक्षा गंगवार के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चाहते थे 

कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए जिसमें सद्भाव संस्कृत राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो सके उनका मानना था कि भारतीय धर्मराज राष्ट्रवादी और अंत्योदय की अवधारणा से ही


 भारत को विश्व गुरु का स्थान हासिल होगा वहां पर उपस्थित भाजपा पूर्व महामंत्री सरदार देवेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से हमें उनसे शिक्षा लेना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए 

कार्यक्रम का संचालन अवधेश सक्सेना (नेताजी) के द्वारा किया गया वहां पर उपस्थित भाजपा नगर अध्यक्ष  ममता अत्री नॉमिनेट सभासद अलका सक्सेना, सभासद शांति स्वरूप गंगवार, प्रमोद सक्सेना, कमल सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहे!
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close