मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Saturday, October 4, 2025 | October 04, 2025 Last Updated 2025-10-04T13:52:12Z
    Share
मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बदायूँ : 04 अक्टूबर। राजकीय फल संरक्षण एंव प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी नवीन चन्द्र आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रंसस्करण प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 03 व 04 अक्टूबर 2025 को ग्राम व न्याय पंचायत अहिरवारा विकास खण्ड उझानी बदायूँ मे शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन जिला ग्रामोउधोग अधिकारी संदीप कुमार ने फीता काट कर किया।

प्रभारी राजकीय फल सरक्षण एंव प्रशिक्षण केन्द्र नवीन चन्द्र आर्य ने बताया कि दो दिवसीय खाद्य प्रंसस्करण प्रशिक्षण का समापन 04 अक्टूबर 2025को देवकी ग्राम प्रधान, न्याय पंचायत अहिरवारा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर के किया

 गया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ प्रमोद कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी बदायूँ, डा० आर०एन० सिंह, हिमांशु सैनी द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रशिक्षण इकाई लगाने पर जोर दिया व लघु उद्योग जैसे-पापड, अचार कचरी, मसाला आटा चक्की, पास्ता आदि उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया प्रभारी द्वारा बताया गया। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की दो दिवसीय खाद्य प्रशिक्षण योजना बहुत ही उत्कृष्ठ योजना है।

 इसमे बेरोजगार युवक-युवतियो को खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलु स्तर से लगाकर अपना स्वंय का रोजगार कर सकते है, जिसमे सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख मशीन व उपकरण मद मे अनुदान प्रदान किया जायेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close