नवागत इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने मुजरिया का संभाला चार्ज।
महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता पहली प्राथमिकता।
मुजरिया=नवागत मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने कार्यभार संभाल लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह की तबादला लिस्ट में मुजरिया थाना
प्रभारी निरीक्षक बनाई गई महिला इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने शनिवार को मुजरिया थाना पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।
नवागत महिला प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने कार्यभार संभालते हुए
कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं की समस्याओं को वरीयता के आधार पर निस्तारित किया जाना मुख्य उद्देश्य है साथ ही क्षेत्र में जनता के सहयोग से शांति व्यवस्था बनाए रखने, और स्वच्छता मिशन को प्राथमिकता दी जाएगी।
इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने पहले ही दिन थाना परिसर प्रांगण में चारों ओर मुआयना करते हुए हेड मुहर्रिर को परिसर में खड़े क्षतिग्रस्त और सीज वाहनों को व्यवस्थित प्रक्रिया में लाने के निर्देश दिए साथ ही परिसर में साफ सफाई के प्रति संवेदनशील रहने की बात कही।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, रघुवीर सिंह,बच्चू सिंह,हेड मुहर्रिर अनिरुद्ध सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।