बदायूं न्यूज़
स्लग – मिशन शक्ति 0.5 के तहत स्कूल बच्चियों को कार्यक्रम सफल बनाने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोज
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में आज मिशन शक्ति 0.5 के तहत एक स्कूल की बच्चियों के नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के बाद बच्चियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में आयोजित
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के स्कूलों की बच्चियों को आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा जागरूकता के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित, सक्षम और जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा बेटियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
इसी क्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हलका इंचार्ज और सक्रिय कांस्टेबलों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उनके तत्पर कार्य, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा की भावना की सराहना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को भी ट्रॉफी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
थाना प्रभारी ने मीडिया की सकारात्मक भूमिका को समाज में आवश्यक बताते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान पुलिस द्वारा मिशन शक्ति से संबंधित जागरूकता संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, स्कूल स्टाफ और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।