बदायूं 8 दिसंबर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं कल का प्रदर्शन रंग लाया
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार व सीएमएस से वार्ता करने पहुंचे
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कल की घटना को लेकर इमरजेंसी में देनो डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए
अड गए उन्होंने कहा संवेदनहीनता की सीमा लांघ कर डॉक्टरों द्वारा गलत व्यवहार किया गया है इन पर कार्रवाई होनी चाहिए कल गांव सिरसौली के धर्मवीर ई रिक्शा चालकका किसी वहान से एक्सीडेंट हो गया था इसके उपचार में राजकीय मेडिकल कॉलेज वालों ने लापरवाहीकी थी
इसी को लेकर एक घंटा तक प्रधानाचार्य और दर्जनों पदाधिकारी में राजेश सक्सेना मंडल प्रवक्ता केनेतृत्व में वार्ता चली प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया इन लोगों पर जिन्होंने इलाज के लिए लापरवाही की है
उन पर कड़ी कार्रवाई करूंगा कोई कोताही नहीं करूंगा इलाज सभी को सही तरीके से मिलेगा कल मै मौजूद नहीं था ऐसी घटनाओं की अब नहीं होगी
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं तथा गरीबों को इलाज मिले आज उन्होंने प्रधानाचार्य से चूहों से निजात दिलाने के लिए तथा टूटे-फूटे सीलिंग के लिए पूरी तरह से वार्ता की उन्होंने कहा है यह मेडिकल कॉलेज जनता का है
उसे सुविधा भरपूर मिलनी चाहिए लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए आज उनके साथ सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सैफी ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजपाल प्रजापति नगर अध्यक्ष बिनावर सुरेश दीवान जी साबिर हुसैन मुंशीलाल कुशवाहा पुष्पेंद्र कुशवाहा गंगा सिंह कुशवाहा विश्राम सिंह
गफे कुशवाहा रामचरण सागर आदि लोग मौजूद रहे मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं हावी रही तो फिर बड़ा आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे आज प्रधानाचार्य से वार्ता हो चुकी है बीच-बीच में आकर देखा जाएगा