उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य द्वारा कलैक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार कक्ष में जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के साथ मीटिंग कर जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य द्वारा कलैक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार कक्ष में जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के साथ मीटिंग कर जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Wednesday, December 10, 2025 | December 10, 2025 Last Updated 2025-12-10T11:53:22Z
    Share
प्रेस नोट दिनांक 10.12.2025

उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री  कैशव प्रसाद मौर्य द्वारा कलैक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार कक्ष में जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के साथ मीटिंग कर जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिश-निर्देश दिए गए । 

आज दिनाँक 10.12.2025 को उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री कैशव प्रसाद मौर्य जनपद बदायूँ में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने पहुँचे । सर्वप्रथम उप मुख्यमंत्री जी को पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड आफ आनर देकर स्वागत किया गया । इस दौरान माननीय विधायक सदर श्री महेश चन्द्र गुप्ता,माननीय जिलाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता,माननीय विधायक बिल्सी श्री हरीश शाक्य,जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी  शाली गोविल व जनपद के अन्य अधि0गण उपस्थित रहे । उप मुख्यमंत्री जी द्वारा समस्त अधि0गण के साथ पहुँचकर कलैक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार कक्ष में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई और अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उप मुख्यमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए जाने वाले आवास, धान खरीद, वृद्धा दिव्यांग महिला पेंशन, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, जल जीवन मिशन, राशन वितरण, शिकायतों के निस्तारण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । तुदपरांत महोदय द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ का औचक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close