महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

Tuesday, December 9, 2025 | December 09, 2025 Last Updated 2025-12-09T14:34:21Z
    Share
महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि 

रामपुर। जनपद मिलक तहसील क्षेत्र के गांव भोजीपुरा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । सभा के दौरान बाबा साहब के अनुयायियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार व्यक्त किये ।

 मंगलवार 9 दिसंबर 2025 को तहसील मिलक के ग्राम पंचायत भोजीपुरा में आजाद समाज पार्टी के वार्ड नंबर 34 सें संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य फिरोज खान द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

 श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोर कमेटी के मेंबर राजन गौतम और पूर्व मुरादाबाद मंडल सचिव भीम आर्मी विशिष्ट अतिथि दीपक सागर एवं प्रशांत कुमार , विनीत कुमार आदि आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारीयो ने भाग लिया । सभा के दौरान राजन गौतम ने बाबा साहब के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो हम खुले मंच से बोल पा रहे हैं, यह बाबा साहब के संघर्षों और उनके द्वारा दिए गए

 संविधान के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त भेदभाव और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और हमें एक मजबूत संविधान दिया। इसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त

 करते हुए बाबा साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला । इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार ,अफजल खान ,ग्राम प्रधान प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान लखविंदर सिंह एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close