भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली टीम का सराहनीय कार्य

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली टीम का सराहनीय कार्य

Wednesday, December 31, 2025 | December 31, 2025 Last Updated 2025-12-31T11:20:40Z
    Share
: प्रेस-नोटः

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली टीम का सराहनीय कार्य
अभियुक्त  महेन्द्र सिंह पुत्र  सवाल सिंह निवासी ग्राम मगोर्रा थाना मगोर्रा जनपद मथा हाल पता म०नं० A - 96 दीक्षा केसीआर टाऊन थाना मलपुरा जनपद आगरा सम्प्रति राजस्व लेखपाल तहसील सदर जनपद बदायूं को 10,000/-रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

 शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेन्स नीति को अपनाते हुए, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के

 निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल, बरेली के ट्रैप टीम प्रभारी/निरीक्षक  प्रवीण सान्याल ने टीम के अन्य सदस्यगण के साथ श्री महेन्द्र सिंह पुत्र श्री सवाल सिंह निवासी ग्राम मगोर्रा थाना मगोर्रा जनपद मथुरा हाल पता म०नं0 A 96 दीक्षा केसीआर टाऊन थाना मलपुरा 

जनपद आगरा सम्प्रति राजस्व लेखपाल तहसील सदर जनपद बदायूं को 10,000/-रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुए घटनास्थल ग्राउण्ड फ्लोर (बरामदा) तहसील सदर जनपद बदायूं से समय 12.50 बजे रंगे हाथ पकड़ा गया है।

2-शिकायतकर्ता दुर्गेश कुमार पुत्र स्व० जयप्रकाश निवासी ग्राम गडोरा थाना उझानी जनपद बदायूं के द्वारा शिकायतकर्ता के स्व० पिता की पैतृक सपत्ति के प्रपत्रो में वारिसान दर्ज करने के एबज में रूपये 10,000/-(दस हजार रूपये) की रिश्वत उपरोक्त आरोपी 

 महेन्द्र सिंह पुत्र  सवाल सिंह सम्प्रति राजस्व लेखपाल तहसील सदर जनपद बदायूं के द्वारा मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गयी। शिकायत का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम द्वारा नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए 

 महेन्द्र सिंह पुत्र श्री सवाल सिंह सम्प्रति राजस्व लेखपाल तहसील सदर जनपद बदायूं उपरोक्त को उत्कोच की रकम रूपये 10,000/-(दस हजार रूपये) लेते हुए रंगे हाथ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। ट्रैप टीम प्रभारी, निरीक्षक श्री प्रवीण सान्याल, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली के द्वारा आरोपी 

 महेन्द्र सिंह पुत्र  सवाल सिंह सम्प्रति राजस्व लेखपाल तहसील सदर जनपद बदायूं उपरोक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाइन्स जनपद बदायूं पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

3-बरेली मण्डल बरेली का कोई भी पीड़ित व्यक्ति पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली के मो०-9454405475 एवं प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली इकाई थाना के मो0-9454401653 पर संपर्क कर सकते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close