मालवीय पार्क मिलक में मदन मोहन मालवीय जयंती का आयोजन
मिलक बृहस्पतिवार आज दिनांक 25 /12 /2025 को भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा मिलक के वद्वारा मालवीय पार्क, मालवीय नगर, मिलक में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश महामंत्री डॉ. विकास शुक्ला जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा जी एवं गीता शर्मा जी अध्यक्ष महिला मंच के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ विकास शुक्ला जी ने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया मालवीय जी महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, समाज सुधारक, पत्रकार एवं राजनेता थे महात्मा गांधी जी के द्वारा मालवीय जी
को महामना की उपाधि दी गई जो कि उनकी उदारता और महान व्यक्तित्व को दर्शाती है मालवीय जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष रहे और हिंदू महासभा के संस्थापक सदस्य भी रहे भारत में उनकी जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई जाती है उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की स्थापना की तथा इसके कुलपति भी रहे उन्होंने आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जोड़ने का भी प्रयास किया मालवीय जी अनिवार्य और निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा के समर्थक थे मालवीय जी मध्य मार्ग के नेता थे उन्होंने उदारवादी और उग्रवादी दोनों के बीच
सेतु का काम किया मालवीय जी ने गंगा महासभा की स्थापना की एवं मालवीय जी ने सर्व समाज के लिए काम किया कार्यक्रम में -गीता शर्मा, मानसी भार्गव, प्रगति मिश्रा, मनोरमा शर्मा, ममता शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा,सीता राम शर्मा, राम कुमार शर्मा, शिवचरण शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, चिंतामणि बहुगुणा, मनोज शुक्ला, प्रदीप भारद्वाज , ब्रिजेश शर्मा, मुकेश कौशिक, गौरव शर्मा, डॉ रोहितास शर्मा, भुवनेश भार्गव, प्रखर वशिष्ठ, विपिन शर्मा,
डॉ. राम नरेश त्रिपाठी, डॉ, देवेश शुक्ला , डॉ निहाल त्रिपाठी,प्रदीप शर्मा, झमम्न लाल शर्मा, नन्दन शर्मा, पियूष रत्न शर्मा, शंकर लाल शर्मा,योगेश शर्मा, विकास वशिष्ठ, सतीष दीक्षित, सुरेश चन्द्र शर्मा, अवधेश कौशिक, कन्हैया कौशिक, आदेश शंखधार प्रवीण गौड़, आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार शर्मा एवं संचालन नवीन कुमार शर्मा ने किया l