*प्रेस नोट दिनाँक 23.12.2025*
मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय ।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज उझानी , बदायूं में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति- फेज 5 के अन्तर्गत कॉलेज मे उपस्थित छात्र/छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व शासन द्वारा चलायी जा रही लाभकारी/कल्याणकारी योजनाओं, ट्रैफिक नियमों,साइबर अपराध आदि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत आज दिनाँक 23.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज उझानी बदायूं में नारी सुरक्षा,
सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति- फेज 5 के अन्तर्गत मीटिंग की गयी,जिसमे महिलाओ की सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की गयी व छात्राओं को मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम संपादित किया गया । इस दौरान छात्राओं को अपराधों पर
रोकथाम हेतु विभिन्न पुलिस सम्पर्क/सहायता केन्द्र 1- शक्ति मोबाइल 2- महिला हेल्प डेस्क 3- महिला पुलिस बीट अधिकारी 4- महिला साइबर सेल 5- महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र 6- पिंक बूथ के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा तत्काल सहायता हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1- आपातकालीन पुलिस सहायता हेतु 112 2- अग्निशमन सेवा 101 4- एक्सीडेंट एम्बुलेंस सेवा 108 5- वीमेन पावर लाइन
181 6- साइबर हेल्पलाइन 1930 8- चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 9- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 10.ट्रैफिक नियमों आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए इसके साथ ही विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य,उद्देश्य,उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।
साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम मे प्रभारी निरीक्षक उझानी व शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य / शिक्षकगण मौजूद रहे।