*बगरैन* :- कस्बा बगरैन के मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा विधानसभा बिसौली में दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन वालीबॉल एवं बैडमिंटन तथा कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन मिनी स्टेडियम बगरैन में किया गया। जिसमें वालीबॉल में बालक वर्ग में जूनियर वर्ग में विजेता करखेडी की
टीम तथा सब जूनियर में बालक वर्ग में वजीरगंज की टीम एवं सीनियर वर्ग में बालक में बगरैन की टीम विजेता रही। कुश्ती में बालक सीनियर वर्ग में चंद्रकेश (80 kg ), विजेंद्र ( 60 kg) , अमरदीप ( 55 kg ),कुश्ती में बालिका जूनियर वर्ग में शालिनी (68 kg ), नंदिनी (45 kg),कुश्ती में बालक में सब जूनियर वर्ग में मोनू (44 kg ), प्रियांशु (50 kg ) विजयी रहे। बैडमिंटन में सब जूनियर वर्ग में बालक में साहिल हुसैन प्रथम, सीनियर वर्ग में आमिर में प्रथम, जूनियर वर्ग में बैडमिंटन में बालक में अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विजय प्रतिभागियों को पूर्व विधायक श्री कुशाग्र सागर द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा इस अवसर पर खिलाड़ियों को बताया कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है
और हम तंदुरुस्त रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल, मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर पीटीआई मुनीश शर्मा, अजय कुमार , विजेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।