सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में शौचालय पर ताला, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में शौचालय पर ताला, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

Tuesday, December 30, 2025 | December 30, 2025 Last Updated 2025-12-31T06:12:19Z
    Share
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में शौचालय पर ताला, मरीजों को हो रही भारी परेशानी
बदायूं! वजीरगंज ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने शौचालय पर ताला लगा हुआ है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों, तीमारदारों और गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजाना सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से मरीज सीएचसी सैदपुर पहुंचते हैं। लेकिन शौचालय बंद होने के कारण लोगों को मजबूरन बाहर खुले में जाना पड़ रहा है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा बना हुआ है।

यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।


बताया जा रहा है कि जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह स्थिति सामने आई है, उसके चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद मेहंदी हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है,


स्वच्छ भारत मिशन और सरकारी दावों के बावजूद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर शौचालय का बंद होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने मांग की है कि शौचालय को तत्काल खोला जाए और नियमित सफाई व रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अब देखना यह है कि खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close