रामपुर। आज दिनांक 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को वैश्य समाज रामपुर द्वारा राजकीय बाल ग्रह पुरानागंज में नववर्ष 2026 के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान लाना है । और उनकी पसंद का भोजन करवाना था ।
पावभाजी छोले भटूरे चाऊमीन ससगुल्ला सर्दी के लिए ड्राइफ्रूट्स के लड्डू बिस्किट चिप्स आदि बच्चों को खिलाया और बच्चों में इसने हैं अपनत्व की भावना का संचार करना,और हम सबके साथ मिलकर अपनो के जैसा फील करना । प्रीती गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुसार हम सभी को थोड़ा समय
निकालकर बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए और अपने बच्चों को लेकर आना चाहिए ताकि वे बच्चों को बेहतर तरीके से सीख मिल पाए, और सभी स्टाफ को फुल माला पहनाकर स्वागत किया । बच्चों के लिए कुछ कर पाना ये हम सब के लिए बहुत गर्व की बात है , वैश्य समाज परिवार हमेशा कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करता रहता है
और सामाजिक कार्य करने से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता सीए संघ अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल महिला संगठन नीतू गुप्ता प्रीती अग्रवाल,
अर्चना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रीती विपुल अग्रवाल,बीना भगत, रेणु जी, बंदना गुप्ता,शालिनी अग्रवाल, भास्कर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, , वर्षा वार्ष्णेय,बंदना गुप्ता विपुल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।