सचिव धर्मवीर के अथक प्रयासों से हुआ गोवंश काअंतिम संस्कार मंडल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण ने अपने साथियों सहित दी बधाई
कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं
विकासखंड आसफपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसिया पर तैनात सचिव धर्मवीर ने सूचना पाते ही तत्काल प्रभाव से मृत गौ वंश का अंतिम संस्कार जेसीबी मंगाकर गड्ढा खोदकर नियम अनुसार करवाया जहां स्थानीय ग्राम प्रधान परसिया ने आज तक किसी भी गोवंश का अंतिम संस्कार
सूचना मिलने के बाद भी नहीं कराया है वहीं सचिव धर्मवीर ने रात दिन जब भी सूचना मिली तभी उन्होंने मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार कराया और चील कौवे कुत्तों को खाने से रोका सचिव धर्मवीर अब तक लगभग 150 मृत गौ वंशों से अधिक का अंतिम संस्कार कर चुके हैं क्षेत्र के एकमात्र सचिव धर्मवीर
की गोवंशों के प्रति दया समर्पण को देखकर क्षेत्र की जनता हर तरफ तारीफ कर रही है सुनील सिंह एडवोकेट का कहना है की वर्तमान समय में तैनात सचिव धर्मवीर सिंह बधाई के पात्र हैं जो गौ वंशों की किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत गौ सेवा के लिए तैयार रहते हैं
आज के समय में ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों की जरूरत है जो लाचार बे सहारा गौ वंशों एवं जो बेजुबान की देखभाल कर सके एवं उनका उचित प्रबंध कर सके वहीं दीपक मौर्य ने भी वर्तमान थाना सचिव धर्मवीर की तारीफ की