बहजोई महाविद्यालय बहजोई में रोड सेफ्टी क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और कहा कि इस समय कोहरा और ठण्ड के मौसम में हम सबको सड़क संबंधी नियमों का पालन और ज्यादा जरूरी है | इस समय कोहरे में सड़क पर सामने आते वाहन सही से नहीं दिखते और दुर्घटना का शिकार हो
जाते है | इसलिए हमको दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए | इसके साथ ही वाहनों के बीच भी उचित दूरी बनाये रखें | जिससे दुर्घटनाओं का सामना ना करना पड़े |
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संजय कुमार, गौरव वार्ष्णेय, डॉ. गीता, डॉ. विष्णुदत्त, गीता रानी, नेमपाल सिंह, रामतीरथ, प्रीति शर्मा, पूजा शर्मा, भगवान सिंह चौहान, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे |