नववर्ष के उपलक्ष्य में गौशाला में गायों को खिलाया गुड़ और चना।
कोल्हाई ग्राम प्रधान मीना देवी ने की गायों की सेवा।
सहसवान नववर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम प्रधान ने अपनी महिला टीम के साथ गौशाला में गायों को गुड़ और चना खिलाया।
कोल्हाई ग्राम पंचायत की गौशाला में ग्राम प्रधान मीना देवी ने अपनी महिला
टीम के साथ पहुंचकर गायों की सेवा की और उनको गुड़ चना खिलाकर नववर्ष पर गौमाता की सेवा का संकल्प लिया।
ग्राम प्रधान मीना देवी ने कहा कि गौ रक्षा और सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है क्योंकि गाय को माता का दर्जा दिया गया है।
इस मौके पर प्रीति शाक्य,शकुंतला देवी,सुनीता शाक्य,प्रधान पति पप्पू सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।