भाकियू(अराजनैतिक) के कार्यकर्ता प्रयागराज राष्ट्रीय चिंतन शिविर के लिए हुए रवाना

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू(अराजनैतिक) के कार्यकर्ता प्रयागराज राष्ट्रीय चिंतन शिविर के लिए हुए रवाना

Wednesday, January 28, 2026 | January 28, 2026 Last Updated 2026-01-28T14:38:19Z
    Share
भाकियू(अराजनैतिक) के कार्यकर्ता प्रयागराज राष्ट्रीय चिंतन शिविर के लिए हुए रवाना
रामपुर। अपनी मांगों को लेकर मंगलवार की रात 12 :15 बजे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ज़िला रामपुर के पदाधिकारी वं कार्यकर्ता रामपुर रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व मैं भारी संख्या मैं पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए

 और जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए प्रयागराज राष्ट्रीय चिंतन शिवर के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा रामपुर ज़िले के अधिकारी गरीब किसान की सुनकर नहीं दे रहे है। और रामपुर पुलिस द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। हम राष्ट्रीय चिंतन शिविर मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान जी के सामने किसानों की जायज़

 मांगों रखेंगे और उन मांगो का अधिकारियों द्वारा निस्तारण करवाने के लिए आगे की रणनीति भी बनाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा हम पूर्व कई माह से ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा रहे है की बिलासपुर माइनर से एक नहर

 बेगमाबाद महतोष होकर के हमारे गांव चंद्रपुर जदीद गुलामगंज रुस्तमपुर कजियापुरा हरसू नगला तक यह नहर जाती है परंतु इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा की पिछले 40 वर्षों से इस नहर में ग्राम धीमरी से आगे पानी नहीं जाता हजारों की संख्या में किसान सिंचाई से वंचित हैं। 

और आगे कहा जनपद में तीन नए ब्लॉक बनाए जाने का प्रस्ताव लखनऊ शासन को भेजा गया है जिसमे तहसील मिलक के ग्राम राठौंडा के लिए भेजा गया है क्षेत्र एवं किसान के हितों को ध्यान में रखते हुए जो नया ब्लॉक बनाया जाये वह तहसील मिलक के ग्राम रासडडिया में बनाया जाये जिसका प्रस्ताव राठौंडा के स्थान पर परिबर्तित करके ग्राम रासडडिया के लिए अभी तक नहीं भेजा गया है।

 इस मौके पर सुनील मौर्य, रामपाल पटेल, अजयपाल, प्रेमपाल शंकर, लक्की, अंश गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, महेश बाबू गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, नरेश बाबू, हरपल सिंह गंगवार, दिनेश कुमार, अनोखे लाल, सुभाष, अमित पांडे, नीतीश गंगवार, धीरज गंगवार, जगदीश गंगवार, सोमपाल, आदेश कुमार, आयुष गंगवार, सहित बड़ी संख्या मैं किसान रवाना हुए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close