रामपुर। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ज़िला उपाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह के नेतृत्व में तहसील स्वार के ग्राम महुआ खेड़ा में पंचायत संपन्न हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने कहा कि अधिकारी अब किसानों की समस्याओं का समाधान कर दे नहीं तो किसान आंदोलन के लिए तैयार बैठे है।
उन्होंने कहा कि जब किसानों की फसले ही नहीं बच रही है तो किसान खेत में क्या करेगा। मजबूरन किसान को रोड पर उतरना ही पड़ेगा । आवारा पशुओं के विषय में, सरकार द्वारा किये गये प्रयासों को विफल बताते हुए कहा कि स्वार और बिलासपुर में आवारा पशु किसानों की फसल तो बर्बाद कर ही रहे हैं साथ ही किसानों पर हमला भी कर रहे है।
उन्होंने बिलासपुर में विद्युत कर्मियों की नकारात्मक शैली के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली कर्मी समय पर बिल नही निकालते और दो-तीन माह का बिल एक साथ निकालते हैं। जिससे किसानों को बिल जमा करने में भी दिक्कत होती है। और कहा किसानों का गन्ने के भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है किसानों का गन्ना भुगतान समय पर किया जाए।
नहीं तो (अराजनैतिक गुट) सड़कों पर उतरेगा और इस की जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। पंचायत के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने कई दर्जन किसानों को संगठन की सदस्यता भी
दिलाई। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा, रियाज़ुल हसन, अहमद अली, नन्नू खां, हाजी खालील, अमीन खां, जितेंद्र सिंहे, दानिश सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।