कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

Thursday, January 1, 2026 | January 01, 2026 Last Updated 2026-01-01T13:27:49Z
    Share
कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

फतेहगंजपूर्वी बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप आज सुबह लगभग 8:00 बजे एक छात्रा निवासी लेखपाल कॉलोनी फतेहगंज पूर्वी जो कि अपने घर से कोचिंग पढ़ने हेतु जा रही थी तभी रेलवे क्रॉसिंग क्रॉस करते समय डाउन लाइन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर मृत्यु हो गई। 

आसपास के लोगों ने तत्काल आरपीएफ चौकी बिलपुर एवं स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने के उपरांत आरपीएफ इंस्पेक्टर नरवीर सिंह फोर्स के साथ एवं थाना पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक क्लियर होने तक तीन ट्रेनें प्रभावित हुई। 

 छात्रा सोनम के पिता ओमवीर ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लेखपाल कॉलोनी में निवास करते हैं छात्र की पढ़ाई में अधिक रुचि थी इसलिए वह कोचिंग पढ़ते हेतु रोजाना कोचिंग सेंटर जाती थी आज सुबह अत्यधिक कोहरा होने के बावजूद भी वह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली रेलवे क्रॉसिंग

 क्रॉस करते समय कोहरे में कुछ भी दिखाई ना देने की कारण उसकी ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरवीर सिंह के द्वारा जीआरपी बरेली को सूचना दी गई उसके बाद लगभग 11:00 बजे जीआरपी बिलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची इसके बाद उसका पंचनामा भरा गया। 

लेकिन लड़की के परिवार वालों ने लड़की का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और उसके परिवार वाले लड़की के शव को अपने घर ले गए।घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसका इलाज वर्षों से चल रहा था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close