आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट टीम ने नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट टीम ने नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया

Sunday, January 4, 2026 | January 04, 2026 Last Updated 2026-01-04T13:05:35Z
    Share
आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट टीम ने नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया
बदायूँ आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं परिवहन विभाग से जुड़े कर्मियों के लिए निःशुल्क स्पीच एवं हियरिंग मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन 04 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन बदायूँ में किया

 गया यह कैम्प वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बदायूँ के आदेश एवं अनुमति के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस मेडिकल कैम्प का उद्देश्य उन कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच करना था जो निरंतर तेज़ शोर ट्रैफिक हॉर्न सायरन एवं ध्वनि प्रदूषण के संपर्क में रहते हैं। शिविर में पुलिस के जवानों

 ट्रैफिक पुलिस रोडवेज़ चालकों रिक्शा चालकों सहित परिवहन क्षेत्र से जुड़े कर्मियों को लाभान्वित किया गया।
कैम्प में बदायूँ स्पीच हियरिंग क्लीनिक के अनुभवी चिकित्सकों डॉ. गिलमैन सिद्दीकी,डॉ. गजेन्द्र एवं दीप पटेल द्वारा लाभार्थियों की निःशुल्क स्पीच एवं हियरिंग

 जाँच,परीक्षण,प्राथमिक परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस दौरान प्रदीप कुमार गुप्ता (प्राइवेट बस यूनियन ऑपरेटर), आसद क़ादिर (रोडवेज़ इंचार्ज) एस.पी. ग्रामीण कार्यालय से जुड़े कर्मियों,रोडवेज़ चालक,रिक्शा चालक,पुलिस के जवान एवं ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की जाँच की गई।
इस कैम्प में कुल लगभग 150 लोगों की जाँच (टेस्ट) की गई, जो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार संपन्न की गई।

इस सेवा कार्य में आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम के सदस्य मुशीर अली,आज़म हुसैन,नीशू खान,लाइबा खान,अबीर खान, जुनेद,काशिफ अली खान, खालिब की सक्रिय भूमिका रही,जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक आयोजित हो सका।
संस्था की संस्थापक रिदा तनवीर ने कहा कि
“जो लोग दिन-रात हमारी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में लगे रहते हैं, 

उनकी सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है। आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।”

इस निःशुल्क मेडिकल कैम्प की पुलिस प्रशासन,परिवहन कर्मियों एवं आमजन द्वारा पूरी-पूरी प्रशंसा की गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close