भीम आर्मी संगठन की जिला समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष की कमान भीम प्रिय गौतम को सौंपी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भीम आर्मी संगठन की जिला समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष की कमान भीम प्रिय गौतम को सौंपी

Friday, January 2, 2026 | January 02, 2026 Last Updated 2026-01-02T16:03:13Z
    Share
भीम आर्मी संगठन की जिला समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष की कमान भीम प्रिय गौतम को सौंपी
रामपुर। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित ज्वाला नगर कॉलोनी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन की जिला समीक्षा बैठक मुरादाबाद मंडल प्रभारी राजेश खन्ना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार आजाद जी ने कैडर दिया,

 इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार और महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। वही समाज को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक लड़ाई को दमदारी से लड़ना होगा इसके लिए समाज भीम आर्मी संगठन में जुड़कर सामाजिक लड़ाई लड़े तथा राजनीतिक लड़ाई बहुजन समाज पार्टी के साथ लड़े।

 वहीं उन्होंने आगामी निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव में अपने संगठन का पक्ष रखते हुए कहा कि हमारा संगठन निकाय चुनाव व विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्येक बूथ को मजबूत कर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा। वही संविधान विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्होंने कहा की समय रहते सुधर जाएं वरना भीम आर्मी

 झंडे और डंडे से उन्हें सुधारने का काम करेगी। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की संस्तुती पर भीम प्रिया गौतम को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी। उन्होंने यह भी स्पष्ट करते हुए कहा कि जो लोग भीम आर्मी के नाम से फर्जी काम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।।

 इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी ने संगठन के मुखिया विजय एडवोकेट विजय कुमार आजाद जी को सम्मानित भी किया। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रदेश सचिव सतपाल सिंह बादल ने संगठन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9458001661 जारी किया। इस मीटिंग में जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर जगदीश कुमार की मौजूदगी में राजू गौतम,

 अशोक बाबू, राजेश कुमार, रघुवीर सिंह, नेम पाल सिंह, सुरेश कुमार, संजीव कुमार इत्यादि लोगों ने अपने सैकड़ो समर्थनों के साथ संगठन में सदस्यता ग्रहण कर समाज व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी पदाधिकारी ने बसपा के सम्मान में भीम आर्मी मैदान में नारे लगाकर आगामी चुनाव में बसपा को मजबूत करने का दम दिखाया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close