आठ दिन से फूंका ट्रांसफार्मर नही बदला गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आठ दिन से फूंका ट्रांसफार्मर नही बदला गया

Thursday, January 1, 2026 | January 01, 2026 Last Updated 2026-01-01T15:22:04Z
    Share
आठ दिन से फूंका ट्रांसफार्मर नही बदला गया

बिजली विभाग की लापरवाही

फतेहगंज पूर्वी।
फ़तेहगंज पूर्वी के गांव उचसिया में लगा 25 केवी ट्रांसफार्मर करीब आठ दिन पहले फुंक गया था उसके बाद अभी तक बदला नहीं गया है जिसके कारण करीब पैतीस परिवारों को बिजली नहीं मिल पा रही है।ग्रामीणों ने विधुत उपकेंद्र पर

 पहुंचकर समस्या के बारे में बताया उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।जिसके बाद परेशान होकर ग्रामीणों द्वारा ट्वीट कर उच्चधिकारियों से शिकायत की है।गांव के नीरज ,पवन ,अशोक,रामदीन, जगदीश, सोनू, मुकेश ,सुरेंद्र,सूरजपाल, महिपाल अमरपाल ,

पप्पू आदि ग्रामीणों के घरों की बिजली सप्लाई आठ दिनों से ज्यादा समय से ट्रांसफार्मर फुंके होने के कारण बन्द है।जिसके कारण अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अवर अभियंता रामसिंह ने बताया कि गाँव वाले ट्रांसफार्मर में छेड़खानी करते रहते हैं जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close