पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
अमित कुमार जोशी
अरुण मौर्य ने आरोप लगाया कि कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित चौधरी ने न केवल उनके साथ बदसलूकी की, बल्कि थप्पड़ भी मारा। पीड़ित का यह भी दावा है कि संबंधित सिपाही उस समय नशे की हालत में था। मामले में हल्का नंबर दो के दरोगा सचिन कुमार पर भी अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं।
घटना के बाद पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
सीओ की जांच में आरोप सही
शिकायत मिलने पर क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सिपाही अंकित चौधरी को तत्काल
प्रभाव से निलंबित कर दिया।
वहीं, लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दरोगा सचिन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस महकमे में हड़कंप
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है
और किसी भी प्रकार की अभद्रता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई से जहां एक ओर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर विभागीय सख्ती का संदेश भी गया है कि आमजन के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।