पेंपल गांव में महारूद्र यज्ञ के समापन के बाद, हुआ विशाल भंडारा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पेंपल गांव में महारूद्र यज्ञ के समापन के बाद, हुआ विशाल भंडारा

Thursday, February 26, 2026 | February 26, 2026 Last Updated 2026-02-26T13:14:32Z
    Share
पेंपल गांव में महारूद्र यज्ञ के समापन के बाद, हुआ विशाल भंडारा 

भक्ति और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ वातावरण 

प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ी भारी भीड़ 

बगरैन :- कस्बे के समीपवर्ती गांव पेंपल में पौराणिक स्थल बटुकेश्वर नाथ मढ़ी पर चल रहे सात दिवसीय महारूद्र यज्ञ का गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हो गया।यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ उठाया। 

बटुकेश्वर नाथ मढ़ी पर आयोजित इस महारूद्र यज्ञ से पिछले सात दिनों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय बना हुआ था। विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई। गुरुवार सुबह अंतिम आहुति के समय हर हर महादेव के जयघोष से आकाश गूंज उठा।

यज्ञ के समापन पर मढ़ी के मुख्य सेवादारों और ग्रामीणों ने विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की।यज्ञ की समाप्ति के पश्चात दोपहर से ही विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में पेंपल गांव के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने पूरी सब्जी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा बटुकेश्वर नाथ की असीम कृपा से यह अनुष्ठान निर्विघ्न संपन्न हुआ है। 

भंडारे के दौरान गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर सेवा कार्य किया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए वालिंटियर मुस्तैद रहे।देर शाम तक चले इस भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्य अनवरत जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close