सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में रंगोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रामपुर /मिलक/--शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में होली मिलन व रंगोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार महेश्वरी ने होली पर्व के ऐतिहासिक महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि होली के साथ ही हिंदू पंचांग की शुरुआत चैत्र नवरात्र से होती है जिसमें हम आदिशक्ति के रूप में पूजा करते हैं।
इसके बाद संगीता आचार्य एवं शुभम सक्सेना, योगेश कुमार बंसल ने होली के गीतों एवं रसिया गीत, गीत गाकर समा बांध दिया। प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व सनातन संस्कृति का हिस्सा रहा है
ये मर्यादा व समता का पर्व है, यह त्यौहार प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है एक दूसरे के गले मिलकर सामाजिक समरसता का भाव पैदा करें। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं समस्त स्टाफ ने एक दूसरे को रंग-गुलाल,
फूलों की होली खेली गई, और एक दूसरे से गले मिलकर मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजकुमार महेश्वरी, उपप्रबंधक हरिओम अग्रवाल, ढकन लाल,
सरिता गंगवार, दीपाली अग्रवाल, आशीष गुप्ता, योगेश कुमार बंसल, बाबूराम गंगवार, मीरा कुमारी, ज्योति गंगवार, कोमल, दीपक सिंघल, आशीष अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।