तेज रफ्तार ई रिक्शा ने तोड़ा फाटक का बूम ।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंजपूर्वी
फतेहगंज पूर्वी। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के करीब एक तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने बिलपुर रेलवे फाटक बंद करते समय बूम में टक्कर मार दी जिससे एक तरफ का बूम क्षतिग्रस्त हो गया बूम क्षतिग्रस्त होने के बाद आर पी एफ पुलिस ने ई रिक्शा चालक को पकड़कर चौकी में सीज किया बूम टूटने के बाद फाटक बंद रहने के कारण फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया इसके बाद रेल कर्मचारियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर सड़क मार्ग को चालू करवाया इस दौरान लगभग 45मिनट तक जाम लगा रहा आरपीएफ पुलिस ने जाम को खुलवाया तब जाकर वाहनों का आवागमन चालू हो पाया। बिलपुर स्टेशन अधीक्षक प्रदीप साहू ने बताया कि कोई भी ट्रेन फाटक के कारण विलंब नहीं हुई है बिलपुर आरपीएफ पुलिस के चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया की ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ई रिक्शा को सीज किया गया है।