रमज़ान और होली के पर्व को लेकर अपने कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया।
बहजोई बुलंद सन्देश संबाददाता मुईनुद्दीन हसन। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगो ने रमज़ान में सहरी और इफ्तार के समय माइक,लाउडस्पीकर,
लगवाने के लिये प्रशासन से मांग की है इस पर फिरोज़ खाँ ने कहा है जल्द ज़िला प्रशासन से मिलकर इस समस्या का समाधान करायेंगे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई बिजली पानी व सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करेंगे। समाजवादी पार्टी के पूर्व
जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि रमज़ान का पाक महीना शुरू हो रहा है और इस दौरान रोजेदारों को सेहरी व इफ्तार के समय सूचना देने,के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माइक व लाउडस्पीकर की आवशकता होती है
हम ज़िला प्रशासन से मांग करेंगें की जल्द माइक लाउडस्पीकर,साफ़ सफाई,बिजली आपूर्ति और मस्जिदों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यवस्था कराये।
फिरोज़ खाँ ने कहा कि होली और रमज़ान के पर्व को देखते हुए रोजेदारों की सुविधा और सम्मान के मद्देनज़र हर वर्ष की
भांति इस वर्ष भी जिले में पूरी व्यवस्था करने की प्रशासन ब्यबस्था कराये। बैठक में शामिल रहे अकील खाँ ज़ाहिद खाँ नासिर झुनन मुस्तकीम बिलाल युसुफ जुबैर मेहरजान,
आमिर हुसैन,बदरूल हसन,आरिफ खाँ,सलीम अली,जान वारिस,अहमद मो शान,मोनिस कुरैशी,बिलाल खाँ,अज़मत खाँ आदि लोग शामिल रहे।