मिलक रामपुर 26 फरवरी 2026 को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृपिया हप्पू निवासी पर्वत सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र अखिलेश की शादी 11 अप्रैल 2024 को ग्राम स्योडंरा थाना शहजादनगर जनपद रामपुर के गांव से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी मेरे पुत्र अखिलेश का 1 वर्ष का पुत्र है कुछ समय से अखिलेश की पत्नी अपने पति से खुश नहीं रहती थी आए
दिन जान से मारने की धमकी देती रहती थी तथा अपने बहनोई हरिओम निवासी ग्राम निस्वा थाना पटवाई जिला रामपुर तथा दूसरे बहनोई पर्वत निवासी ग्राम लाङपुर चौकी वाला दोनों से बातें करती है तथा मेरे पुत्र ने यह बातें सुनी तभी अपनी पत्नी से उसके बहनोई हरिओम तथा
पर्वत से बातें करने को मना किया लेकिन वह नहीं मानी और और यह सभी शिकायतें अपने बहनोई से कर दी मेरे पुत्र अखिलेश को पत्नी के दोनों बहनोई ने गाली-गलौच कर जान से मारने को कहा 23 फरवरी 2026 को अखिलेश की पत्नी अपने चचेरी बहन की शादी में अपने पति अखिलेश को मायके ले गई जब अखिलेश अपनी ससुराल
स्योडंरा गांव पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद अखिलेश की पत्नी के बहनोई हरिओम तथा पर्वत सहित चार लोग मौजूद थे इन लोगों ने मेरे पुत्र अखिलेश के साथ गाली गलौच कर मारपीट की 24 फरवरी 2026 को मेरे पुत्र अखिलेश को मारकर थाना मिलक क्षेत्र के नवदिया बाग में मार कर आम के पेड़ से लटका दिया मृतक के पिता पर्वत सिंह
को सूचना मिली कि तुम्हारे पुत्र अखिलेश की बॉडी आम के पेड़ से लटकी की हुई है परिजन रोते हुए आम के बैग में पहुंचे और रोने चिल्लाने लगे मृतक अखिलेश के पिता पर्वत सिंह नहीं बताया कि मेरे मृतक अखिलेश की पत्नी के प्लान के अनुसार दहेज का सारा माल जेवर अपने साथ ले गई मृतक अखिलेश के पिता पर्वत सिंह की तहरीर पर हरिओम निवासी ग्राम निस्वा थाना पटवाई जनपद रामपुर
पर्वत निवासी ग्राम लाङपुर चौकी वाला पटवाई रामपुर डालचंद निवासी ग्राम स्योडंरा थाना शहजाद नगर जनपद रामपुर रामनरेश ग्राम स्योडंरा नीतू निवासी ग्राम कृपिया हप्पू थाना मिलक जनपद रामपुर सहित पांच लोगों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज