सहसवान खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से खपा शिक्षक प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से खपा शिक्षक प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन।

Friday, February 27, 2026 | February 27, 2026 Last Updated 2026-02-27T10:36:40Z
    Share
सहसवान खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से खपा शिक्षक प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन।

 टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के शोषण पर रोष व्यक्त किया।
सहसवान=बेसिक शिक्षा विभाग के सहसवान ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से नाराज शिक्षक प्रतिनिधियों ने ज्ञापन देकर कार्यशैली में बदलाव करने और शिक्षकों का शोषण न करने की मांग की।

     विकास क्षेत्र सहसवान में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एक आवश्यक बैठक कर शिक्षकों की प्रमुख मांगों के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए 

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ब्लॉक के बी ई ओ द्वारा शिक्षकों की कोई भी अवकाश बार बार रिजेक्ट कर समय पर स्वीकृत नहीं की जाती हैं,चयन वेतनमान में भी शिक्षकों का आर्थिक शोषण किया गया,शिक्षकों के प्रति रवैया अव्यवहारिक है,विद्यालय कंपोजिट ग्रांट से भी कमीशन लेने,ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक गोष्ठी एवं कार्यक्रमों में संगठनों के पदाधिकारियों को दरकिनार करते हुए 

अव्यवस्थित कार्यक्रम करा लेने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया।
    खंड शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन के अनुसार पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि यदि शिक्षकों का शोषण नहीं रुका और शिक्षक प्रतिनिधियों सहित शिक्षकों के सम्मान में कमी रही तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।


   इधर टी एफ आई के राष्ट्रीय सचिव जिला संयोजक संजीव शर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराते हुए उचित कार्यवाही की मांग की गई। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम से वार्ता करने के लिए कई बार फोन मिलाया तो उन्होंने अपना फोन रिसीव नहीं किया।

    इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजन यादव,इकबाल अहमद,राजेंद्र गुलाटी,परवेज अनवर,अजयपाल सिंह, राबेश कुमार सहित दर्जन भर पदाधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close