बिजली घर की मांग तेजआक्रोशित जनता ने किया प्रदर्शन लगाए नारे
Kanuni salahkar Sanjiv Kumar Mishra ki report ( badayun )
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरत पुर सहित लगभग दस गांव के लोगों ने विजली समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया लोगो का कहना है कि आसफपुर बिजली घर अत्यधिकदूर होने लाइन जर्जर होने से बिजली न आने से हम सभी किसानों की फसले सूख रही है फोन चार्ज न होने से आपात कालीन
सेवाओं जैसे डायल 112 एंबुलेंस आदि को आफत मुसीबत में फोन नहीं कर पाते हैं और लोगों को जानमाल का खतरा बना रहता है जब खेतों में सिंचाई न होने सेअनाज नहीं होगा तो क्या खायेंगे इस संबंध में क्षेत्र की जनता ने
सांसद विधायक को कई बार ज्ञापन दिया और पूर्व में चुनाव में भी भी अपना विरोध कर चुके हैं और अधिकारियों ने व क्षेत्र के नेताओं ने भरोसा भी दिया लेकिन आज तक किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया क्षेत्र की जनता का कहना है
कि अबकी बार झूठे वायदे करने वाले किसी नेता को ग्रामों में वोट नहीं दिया जाएगा इसी को ले कर सभी ने मिल कर रैली निकाली और केंद्र सरकार व राज्य सरकार हाय हाय के नारे लगाए