समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रामबहादुर ने मिलक में मीडिया को किया संबोधित
अमित कुमार जोशी
मिलक (रामपुर):* समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रामबहादुर ने अपने मिलक आगमन के दौरान मीडिया बंधुओं से औपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्वयं को विधानसभा 38 मिलक शाहबाद का संभावित प्रत्याशी बताया और उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य,
पार्टी की विचारधारा और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। रामबहादुर ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और समाजवादी मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए
प्रतिबद्ध है। और उन्होंने ये भी कहा कि मिलक मे जिस तरह से एक संवेधानिक पद पर सरकारी अफसर CO ने विशेष जाती पर जो बयान दिया है वो देश और सविधान के लिए बहुत निंदनीय है इससे पता चलता है कि भाजपा कि देश विरोधी विचारधारा हमारे सरकारी दफ्तर तक आ चुकी है। उन्होंने कहाँ कि उस वीडिओ के माध्यम से CO कि भाषा और विचार साफ साफ देखा जा सकता है
उसके बाद भी शासन ने कोई कार्यवाही नहीं कि। रामबहादुर ने आगे कहाँ कि जल्द ऐसे CO पर कार्यवाही कर उसको तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए था लेकिन नहीं किया जा रहा है इससे पता चलता है कि शाशन मौजूदा भाजपा सरकार कि कटपुतली बनी हुई है।