कम्पोजिट स्कूल में हुआ कैरियर जागरूक वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन
फतेहगंज पूर्वी।
नगर में स्थित पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय में कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग फ़ॉर गर्ल्स का कार्यक्रम का वार्षिक आयोजन किया गया।जिसमें नगर के चेयरमैन संजय पाठक,खण्ड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर शीशपाल सिंह,एएनएम कविता पाठक,कोतवाल फतेहगंज पूर्वी सन्तोष
कुमार ,अमित कुमार द्वारा बच्चों को उनके भविष्य के बारे में आगे बढ़ने के लिए बताया गया और प्रेरित किया गया।वही बच्चों ने स्टॉलों पर प्रदर्शनी लगाई जिनकी सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने वोट की अहमियत को समझाया कि देश के विकास के लिए वोट डालना जरुरी है।
कार्यक्रम में आये अतिथियों ने बच्चों को बताया कि पड़ने लिखने के साथ साथ खेलकूद में भी अपने आप को आगे बढ़ाना चाहिए।अगर आप मेहनत और लगन के साथ कोई भी कार्य करोगे तो जरूर सफलता प्राप्त होगी।इस दौरान बच्चों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किये गए। शान अली, अंकित,प्रीति,
नरेश निखिल, त्रदेव ,रिचा,राधिका,नंदिनी, खुसबू, अमनशिखा,आरोही,
अनमोल सहित अन्य बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
स्कूल की प्रिंसिपल विशाखा उपाध्याय ने सभी कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।