बस्ती - ओपेके कैली चिकित्सालय महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती परिसर में स्थित टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाया है । टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में भर्ती मरीज व परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को लेकर कहा कि टीबी के भर्ती मरीजों को मास्क नही दिया जा रहा है
और न ही टीबी के भर्ती रोगियों के परिजनों को मास्क दिया जा रहा है जबकि अस्पताल में भारी संख्या में मास्क उपलब्ध है । टीबी के भर्ती मरीजों को अस्पताल द्वारा मास्क न दिये जाने से टीबी रोग फैलने की अंशका है
और टीबी रोग से पीड़ित मरीजों व परिजनों के जिंदगीके साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है । टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में भर्ती मरीज के परिजनों ने बताया कि जब कोई परिवार का सदस्य टीबी मरीजों से मिलने वार्ड में जाता है
तो परिवार के सदस्यों को रोगियों मिलने नहीं दिया जाता है और कहा जाता है कि बिना मास्क लगाए टीबी के मरीजों से नहीं मिल सकते हैं एवं मास्क के अभाव में पीड़ित परिजन अपने मरीज से नहीं मिल पा रहे हैं
अर्थात या स्पष्ट है कि डियूटी पर तैनात नर्स , वार्ड ब्वाय की मनमानी चरम पर है । पीड़ित परिजनों ने देखा कि अलमारी बड़ी संख्या में मास्क रखा हुआ है लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पीड़ित परिजनों को परेशान करने पर तुले हुए हैं ।
ड्यूटी पर तैनात जब कर्मचारी से परिचय पूछा गया व किस पद पर तैनात है आई कार्ड के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा गया तो कर्मचारी ने अपना परिचय व तैनाती पद बताने से इंकार कर दिया और जाकर कमरे में बैठ गया । इस प्रकार स्पष्ट है कि कैली हॉस्पिटल में मरीजों के देख रेख में बड़ी
लापरवाही की जा रही है यदि समय से जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो बड़ी संख्या में टीबी के मरीजों की बढ़ोतरी होगी और बड़ी संख्या में बढ़े टीबी के मरीजों का इलाज करना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से
कम नहीं होगा । उक्त प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव निगम से जानकारी लेना चाहा तो सीयूजी नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर निकाला ।
बस्ती का स्वाभिमान समाचार पत्र मंडल बस्ती अभिषेक मिश्रा पत्रकार