यह सारे खेल तुम्हारे हैं जग कहता खेल नसीबों का..... फागुन माह की रंग भरी एकादशी पर नगर से निकली खाटू श्याम टिसुआ धाम के लिए निशान यात्रा ।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
सैकड़ो की तादाद में श्याम प्रेमी युवक व महिलाएं व बच्चे हुए शामिल। डीजे की धुन पर जमकर उड़ाया अबीर और गुलाल।
नगर के स्टेशन रोड पर स्थित शिव मंदिर से ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:00 बजे फागुन माह के शुक्ल पक्ष की रंगभरी एकादशी पर जिसे आमल की एकादशी भी कहा जाता है। नगर के श्याम प्रेमियों द्वारा एक निशान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भाग लेने वाली सैकड़ों की तादाद में युवा व महिलाएं एवं बच्चे हाथों में श्री श्याम प्यारे का झंडा लेकर पीले वस्त्र धारण करके में चल रहे थे डीजे की धुन पर नाचते गाते एक दूसरे को आमिर गुलाल लगाकर फागुन की रंगभरी एकादशी की खुशियां मना रहे थे शिव मंदिर पर निशान यात्रा का पूजन होने के उपरांत सभी श्याम प्रेमी नाचते गाते पैदल चलकर 6 किलोमीटर दूर स्थित गांव टिसुआ में खाटू नरेश के मंदिर में पहुंचे रास्ते में समस्त श्रद्धालु हरे का सहारा बाबा श्याम हमारा तीन बाण धारी की जय लखदातार की जय के जय घोष लगाते हुए मस्ती में एक दूसरे को रंग लगाते हुए चल रहे थे टिसुआ धाम में स्थित खाटू श्याम मंदिर में पहुंचने पर सभी भक्तों का मंदिर के मुख्य प्रबंधक कौशल वर्मा ने आए हुए सभी श्याम प्रेमियों का स्वागत किया सभी श्याम प्रेमियों ने खाटू श्याम जी के मंदिर में पहुंचकर अपनी निशान यात्रा बाबा खाटू वाले श्याम जी के चरणों में अर्पित की एवं अपने और अपने परिवार एवं अपने देश की तरक्की खुशहाली की बाबा से कामना की सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम की आरती करने के बाद बाबा श्याम जी से मनौती मांगी सभी आए हुए श्याम प्रेमियों का मंदिर कमेटी की तरफ से स्वागत किया गया इस अवसर पर नगर के शिवनंदन शंखधार वेद प्रकाश शर्मा गया प्रसाद शर्मा चरण सागर बृजेश मिश्रा पन्नू सिंह पबन गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में श्याम प्रेमी लोगों ने भाग लिया।