25 मार्च को दास डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

25 मार्च को दास डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला

Friday, March 20, 2026 | March 20, 2026 Last Updated 2026-03-20T13:10:47Z
    Share
25 मार्च को दास डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला
बदायूँ : 20 मार्च। जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने व उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय बदायॅू एवं नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी0जी0 कालेज 

बदायॅूं के संयुक्त तत्वाधान में 25 मार्च 2026 को नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी0जी0 कालेज बदायॅू परिसर में सुबह 09ः00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय रोजगार मेले में टेक्निकल एवं नान टेक्निकल क्षेत्र एवं निशुल्क कौशल उन्नयन और प्रशिक्षण कार्यक्रम उपरान्त जॉब/नौकरी से सम्बन्धित लगभग 25 से अधिक कम्पनियों द्वारा विविध पदों के सापेक्ष चयन/साक्षात्कार किया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निशुल्क होगा।

उन्होंने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु 18 से 40 वर्ष तक की आयु सीमा वाले हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, बी0टेक, कौशल विकास डिप्लोमाधारक युवा रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्र, वायोडाटा (कम से कम 05) की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close