महिला के साथ घर में घुसकर की मारपीट मुकदमा दर्ज।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
थाना क्षेत्र के गांव नखी सिन्धवा निवासी महिला रेनू ने अपने देवरों पर गाली गलौज सहित मारपीट करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके देवर सोमदेव और सत्यदेव उसको घर में जीने के लिए निकास नही दे रहे हैं
इसी को लेकर उन लोगों ने महिला के साथ गाली गलौज की जब महिला ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट की।और जान से मारने की धमकी दी है।
महिला ने थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।