कार्यकारिणी में नव मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सहसवान=उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू०मा०)शिक्षक संघ शाखा सहसवान की कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया वहीं संगठन की मजबूती पर भी बल दिया गया।
सहसवान शाखा इकाई की बैठक का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में संगठन के वरिष्ठ जिल उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव के नेतृत्व में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र सिंह ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला।ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने कार्यकारिणी के नव मनोनीत पदाधिकारियों रवि यादव और नवीन सिंह को मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन की मजबूती की बात कही।
शिक्षकों की मुख्य समस्याएं जैसे आकस्मिक अवकाश,चिकित्सा अवकाश,या अन्य अवकाश समय से स्वीकृत होने,चयन वेतनमान का एरियर भुगतान समय से कराए जाने,पर चर्चा करते हुए आगामी टेट अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को प्रस्तावित टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में दिल्ली की महारैली पर भी चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती पर बल देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक सम्मान के साथ कोई समझौता किसी भी स्तर पर नहीं किया जाएगा।
ब्लॉक मंत्री मु परवेज अनवर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीस उद्दीन,मधुकर मिश्रा,नवीन सिंह,रवि यादव,नरेंद्र शर्मा,ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त सुधीर यादव,विजय कुमार,मुकेश कुमार,शैलेंद्र,शशि मोहन,राजन कुमार आदि मौजूद रहे।