महिला जन सुनवाई कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला जन सुनवाई कार्यक्रम

Friday, March 6, 2026 | March 06, 2026 Last Updated 2026-03-06T13:55:28Z
    Share
"महिला जन सुनवाई कार्यक्रम

महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में दिनांक नेशनल 24 संवाददाता अमित कुमार जोशी


09/03/2026 से दिनांक 13/03/2026 तक महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। जिसके तहत एक जन सुनवाई कार्यक्रम डीएम कार्यालय नैनीताल के जिलाधिकारी सभागार 

 नैनीताल में दिनांक 10/03/2026 को राज्य महिला आयोग जिला नैनीताल उत्तराखंड की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप जी एवं सदस्य श्रीमती उर्वशी जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार नैनीताल आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनपद नैनीताल की महिलाओं की समस्याओं की जन सुनवाई होगी। जिसमें शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

जनपद नैनीताल उत्तराखंड की पीड़ित महिलाएं उक्त नियत तिथि को नैनीताल के जिलाधिकारी सभागार में पहुंच कर अपनी अपनी समस्याएं रख सकती है जिसका समाधान किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close