जनपद बदायूँ में नवागत एसएसपी ने संभाला पदभार,
बदायूँ: नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण कर लिया,इस अवसर पर पुलिस लाइन्स में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका भव्य स्वागत किया गया,
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान सुश्री शर्मा ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ काम करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे,