महिला पर बांझ का आरोप लगाकर घर से निकला।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला पर बांझ का आरोप लगाकर घर से निकला।

Wednesday, March 18, 2026 | March 18, 2026 Last Updated 2026-03-18T16:02:41Z
    Share
महिला पर बांझ का आरोप लगाकर घर से निकला।

 महिला ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक उत्पीड़न की तहरीर पुलिस को सौंपी।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कमन निवासी राखी पुत्री दुर्ग पाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी भगवान दास पुत्र नेतराम निवासी दहला नगला थाना दातागंज के साथ में 2020 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी जिसमें उसके पिता ने लगभग छह लाख रुपए का दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल ली जन दहेज को लेकर उसे हमेशा परेशान करते रहते थे शादी के कई साल बाद तक कोई बच्चा ना होने से ससुराल जाने उसे बांझ कहकर प्रताड़ित करते थे और उसके पति की दूसरी शादी करने के लिए विचार कर रहे थे। उसका पति भगवानदास जेठ सुनील जेठानी ललिता देवी चचेरा देवर नन्हे उससे मारपीट कर रहे थे और अपने पिता से ₹200000 लाने के लिए दवा बन रहे थे जब पीड़िता ने अपने घर से रुपए लाकर देने से मना कर दिया तो उसके ससुरालजन उसे दिन में सिर्फ एक समय एक रोटी देने लगे और उसका शोषण करने लगे काफी अत्याचार सहने के बाद भी प्राथनि ने जब अपनी ससुराल को छोड़कर नहीं आई और प्राथनि ने कहा कि वह अपनी ससुराल में ही रहेगी और तुम्हारे सारे घर का काम करेगी लेकिन फिर भी ससुराल जन नहीं माने और उसके ऊपर अधिक अत्याचार करने लगे काफी समय बीत जाने पर पीड़िता को एक दिन उसका पति भगवान दास मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसके गांव के सामने सड़क पर छोड़ गया काफी दिन बीत जाने पर भी ससुराली जनों ने उसे ससुराल नहीं बुलाया तब पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस को अपने ससुरालियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुरारियों के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close