फतेहगंज पूर्वी पुलिस द्वारा इन दिनों नवरात्रि के विशेष अवसर पर महिलाओं को सुरक्षा की हेतु एंटी रोमियो एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है
शाम को चौराहे पर पुलिस फोर्स के साथ फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर संतोष कुमार बहुत ही चौकसी के साथ आने जाने वाले वाहनों एवं मोटरसाइकिल स्वरों को चेक कर रहे थे ।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मनचले लोगों से सतर्क करना एवं शाम के समय असामाजिक तत्व सड़कों पर इकट्ठा होकर जगह-जगह शराब पीने लगते हैं इन सभी गतिविधियों को रोकथाम के लिए पुलिस सतर्क है
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।उनके साथ कस्बा प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह ,आकाश सिंह ,पवन कुमार ,सत्यवीर सिंह, नीरज सिंह एवं क्राइम इंस्पेक्टर विकास कुमार, एस एस आई संजीव कुमार ,सुमित महिला स्टाफ भी मौजूद रहा ।